Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए 28 नए कोरोना संक्रमित मामले, संख्या पहुंची...

उत्तराखंड में आज सामने आए 28 नए कोरोना संक्रमित मामले, संख्या पहुंची 3258

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को 28 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 3258 पहुंच गई है। आज 29 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, देहरादून में नौ(एक प्राइवेट लैब), हरिद्वार में छह, नैनीताल में दो, पौड़ी और उत्तरकाशी में चार-चार और ऊधमसिंह नगर में तीन मामले सामने आए हैं। 
 
बता दें कि अब तक प्रदेश में 2650 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी 534 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 46 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 81.34 फीसदी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments