Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए 319 नए कोरोना संक्रमित मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए 319 नए कोरोना संक्रमित मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि, राहत की बात है कि ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। सोमवार 385 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 319 नए मामले सामने आए हैं।

नवजात समेत दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत 

डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती दो महीने के नवजात समेत दो कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। नवजात को मैनिनजाइटिस भी था। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी 60 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है। उसका लीवर खराब था। साथ ही सेप्टीसीमिया की समस्या से भी ग्रसित थी।

रुड़की कोर्ट में तैनात जज कोरोना संक्रमित 

हरिद्वार जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रुड़की कोर्ट में तैनात एक जज और एक नर्सिंग होम की महिला चिकित्सक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके अलावा आठ अन्य व्यक्तियों में भी कोरोना संक्रमण मिला है। इनमें तीन एक ही परिवार के सदस्य हैं।

एम्स में दो कोरोना संक्रमितों की मौत 

एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में विभिन्न गंभीर रोगों से ग्रसित दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें आठ स्थानीय लोग भी शामिल हैं। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि शाहजहांपुर, यूपी निवासी 52 वर्षीय पुरुष को बीती आठ अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था। उसे पिछले कुछ दिनों से सूखी खांसी और सांस लेने मे तकलीफ की शिकायत थी। उसका कोरोना सैंपल पॉजिटिव पाए जाने पर उसे कोविड वॉर्ड आइसीयू में रखा गया था। यहां उपचार के दौरान इसकी बीते रविवार को मौत हो गई। दूसरा मामला हिमगिरी कॉलोनी कनखल, हरिद्वार निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग को बीते कुछ दिनों से बाएं कान से सुनने में तकलीफ, बुखार और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत पर 15 अगस्त को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। मरीज की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड वॉर्ड में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी रविवार रात मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments