Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 928 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 928 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, राहत की बात है कि संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को 1488 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 928 मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी व निजी लैब से प्राप्त 9766 सैंपल की रिपोर्ट में 9082 निगेटिव आई हैं। पिछले दस दिन में यह पहली बार है, जब राज्य में एक दिन में दस हजार से कम जांच हुई। देहरादून में सर्वाधिक 161 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऊधमसिंह नगर में 131 लोग संक्रमित मिले हैं। अल्मोड़ा में भी कोरोना ने कहर बरपाया है। यहां कोरोना संक्रमण के 114 नए मामले मिले हैं, जिनमें धौलादेवी ब्लॉक के काभड़ी गांव में ग्राम प्रधान समेत 91 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। उत्तराखंड में यह पहली बार है, जब किसी गांव में एक साथ इतनी अधिक संख्या में कोरोना संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में 80 नए मामले मिले हैं। नैनीताल में भी 58 लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा उत्तरकाशी में 42, पौड़ी में 32, पिथौरागढ़ में 27, चमोली में 17, रुद्रप्रयाग में 14, चंपावत में पांच और बागेश्वर में तीन व्यक्ति संक्रमित मिले हैं।

रिकवरी दर 72.41 फीसद 

प्रदेश में रिकवरी दर 72.41 फीसद पहुंच गई है। गुरुवार को 313 ऊधमसिंह नगर, 227 नैनीताल, 191 देहरादून, 113 हरिद्वार, 65 पौड़ी, 58 उत्तरकाशी, 28 पिथौरागढ़, 20 चमोली, 10 चंपावत, पांच टिहरी व एक मरीज अल्मोड़ा में डिस्चार्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments