Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 457 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 457 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन राहत की बात है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को 1184 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, जबकि 457 नए मामले सामने आए हैं।

प्रदेश की सबसे बड़ी जेल रोशनाबाद के 38 कैदी कोरोना पॉजिटिव

प्रदेश की सबसे बड़ी जेल रोशनाबाद जिला कारागार में कोरोना के 38 नए मामले सामने आए हैं। यहां 800 कैदियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। इनमें आठ कैदियों की रिपोर्ट तीन दिन पहले पॉजिटिव आई थी। सोमवार को 38 अन्य कैदियों की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन सभी कैदियों को जेल के भीतर ही अलग-अलग जगहों पर आइसोलेट कर दिया गया है। जेलर एसएम सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिला कारागार के 46 कैदियों में अब तक संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। कुछ कैदियों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments