Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए 6 कोरोना मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची...

उत्तराखंड में आज सामने आए 6 कोरोना मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 78

देहरादून। उत्तराखंड में आज यानी गुरुवार को छह और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब राज्य में कुल मरीजों की संख्या 78 हो गई है। इनमें से 50 मरीज ठीक हो चुके हैं। बीते एक हफ्ते में जितने भी मरीज सामने आए हैं वे सब बाहरी राज्यों से आए थे।

बता दें कि बुधवार को भी राज्य में तीन संक्रमित मिले थे। जो दूसरे राज्य से उत्तराखंड आए थे। आज मिले संक्रमित भी अन्य राज्यों से उत्तराखंड आए हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने गुरुवार को तीन नए संक्रमित मामले आने की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि मरीजों में एक महिला मसूरी की, एक संक्रमित रायपुर और एक डालनवाला का है। वहीं तीन मरीज ऊधमिसंह नगर जिले के हैं। इसमें एक रुद्रपुर और दो खटीमा के हैं।

छह नए संक्रमित मामले आने की पुष्टि
पंत ने बताया कि कोरोना संक्रमित मसूरी निवासी महिला और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों, सुंदर वाला रायपुर निवासी कोरोना संक्रमित मरीज और उसके परिवार के दो सदस्य व नदी रिस्पना सीमेंट रोड थाना डालनवाला क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीज और उसके परिवार के तीन सदस्यों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा 24 दिन से दून अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज की दो रिपोर्ट लगातार निगेटिव आने पर उसे डिस्चार्ज किया जा रहा है।

हरिद्वार के मेला अस्पताल में भर्ती संक्रमित युवक ठीक हो गया है। युवक की दोनों रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। आज युवक को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इसके बाद जिले में केवल दो कोरोना मरीज रह जाएंगे। जिसमें से एक मेला अस्पताल में भर्ती है और दूसरा एम्स ऋषिकेश में भर्ती है। वहीं, ऊधमिसंहनगर में तीन युवक सामने आए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments