Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 429 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 429 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को 827 संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं, जबकि 429 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 157 देहरादून से हैं। इसके अलावा 55 हरिद्वार, 42 नैनीताल, 40 ऊधमसिंह नगर, 24 पिथौरागढ़, 22-22 चंपावत और पौड़ी गढ़वाल, 17 अल्मोड़ा, 14 उत्तरकाशी, 12-12 रुद्रप्रयाग और चमोली, नौ बागेश्वर, तीन टिहरी गढ़वाल में सामने आए हैं। वहीं, 14 की मौत हुई है। प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56070 हो गए हैं, जबकि 48798 अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 6145 एक्टिव केस हैं, जबकि 796 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 331 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments