Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए 71 कोरोना संक्रमित केस, संख्या पहुंची 3608

उत्तराखंड में आज सामने आए 71 कोरोना संक्रमित केस, संख्या पहुंची 3608

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को 71 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 3608 पहुंच गई है। आज 70 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज सबसे ज्यादा 38 मरीज ऊधमसिंह नगर जिले में सामने आए हैं। वहीं, हरिद्वार में 11, देहरादून में सात(एक प्राइवेट लैब), अल्मोड़ा में दो, चमोली और टिहरी में एक-एक मरीज सामने आया है। वहीं, नैनीताल में छह और पौड़ी में पांच संक्रमित मिले हैं। 

बता दें कि अब तक प्रदेश में 2856 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी 671 एक्टिव केस हैं।  जबकि अब तक 49 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 79.16 फीसदी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments