Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 505 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 505 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले एकबार फिर से बढ़ने लगे हैं। बुधवार को 505 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 59 हजार के पार पहुंच गया है। नए मामलों में सबसे ज्यादा 140 देहरादून से हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित 946 मरीजों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को भी 13 और संक्रमित मरीजों की मौत हुई। इनमें एम्स ऋषिकेश में छह, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में तीन, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में दो और कैलाश अस्पताल व हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments