Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 359 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 359 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को 359 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में आज 05 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 451 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा गया है। कुल संक्रमितों की संख्या 60155 पहुंच गई है। 54169 मरीज ठीक हो चुके हैं।

रुड़की में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों के कोरोना टैस्ट को प्रत्येक माह अनिवार्य के स्थान के स्वैच्छिक कराने की मांग की है। पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों के द्वारा पब्लिक डिलिंग नहीं की जा रही है। लिहाजा कोरोना टैस्ट की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए।

पिछले दिनों जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए थे कि सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों की प्रत्येक माह अनिवार्य कोरोना जांच कराई जाए। ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके। इसके बाद से अधिकारियों और कर्मचारियों का कोरोना टैस्ट कराया जा रहा है। ज्ञापन देने वालो में जिलाध्यक्ष अशोक चौहान, जिला महामंत्री जितेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

बाहरी जायरीन कोविड रिपोर्ट लेकर ही उर्स में करें शिरकत
पिरान कलियर में साबिर पाक के सालाना उर्स में खानकाह फैजान-ए-वाहिद के गद्दीनशीन सैय्यद फरीद आलम जैदी साबरी ने उर्स में आने वाले जायरीनों से अपील की है कि वह कोविड के नियमों को ध्यान में रखते हुए ही उर्स में शामिल हों। कोविड रिपोर्ट के साथ और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए साबिर पाक के उर्स में शिरकत करें।

साबिर पाक का 752वां सालाना उर्स मेंहदी डोरी की रस्म के साथ शुरू हो गया है। 29 व 30 अक्तूबर को उर्स की छोटी रोशनी और बड़ी रोशनी होगी, जिसमें दूरदराज से अकीदतमंद हिस्सा लेंगे। इस बार कोविड के चलते उर्स संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है।

जिसमें आने वाले जायरीनों को कोविड रिपोर्ट के साथ शारीरिक दूरी, मास्क व अन्य नियमों का पालन करना अनिवार्य किया गया है। इसी के चलते पिरान कलियर स्थित खानकाह फैजान-ए-वाहिद के गद्दीनशीन सैय्यद फरीद आलम जैदी साबरी ने भी उर्स में आने वाले जायरीनों से अपील की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments