Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 368 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 368 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया है, जबकि अब तक कुल 60­744 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। प्रदेश में सोमवार को 368 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 97 देहरादून से हैं।

बागेश्वर में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत 

बागेश्वर में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हुई है। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि 75 वर्षीय बुजुर्ग निमोनिया, हृदय संबंधी समेत कई अन्य बीमारियों से ग्रसित था। साथ ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार निजी व सरकारी लैब से कुल 6302 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें 6081 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जनपद देहरादून में सर्वाधिक 89 लोग में कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि हरिद्वार में 30, रुद्रप्रयाग में 22 और नैनीताल में भी 21 लोग संक्रमित मिले हैं। बता दें कि अब तक प्रदेश में कोरोना के 60376 मामले आए हैं। जिनमें 54488 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 4425 एक्टिव केस हैं, जबकि 470 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments