Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 331 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 331 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को 441 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 331 नए मामले  सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 84 देहरादून से हैं। इसके अलावा 53 रुद्रप्रयाग, 52 चमोली, 29 पौड़ी गढ़वाल, 19-19 हरिद्वार और पिथौरागढ़, 17 ऊधमसिंह नगर, 16 नैनीताल, 14 टिहरी गढ़वाल, आठ-आठ उत्तरकाशी और अल्मोड़ा, पांच चंपावत, सात बागेश्वर में सामने आए हैं। वहीं, दो की मौत हुई है। प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 62881 हो गया है। हालांकि, इनमें से 57542 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 3802 केस एक्टिव हैं, जबकि 1029 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 508 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को निजी व सरकारी लैब से कुल 10637 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। जिनमें 10415 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जनपद पौड़ी गढ़वाल में सबसे ज्यादा 48 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं देहरादून में भी 44 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा हरिद्वार में 37, नैनीताल में 32, टिहरी गढ़वाल में 19 व रुद्रप्रयाग में 12 नए मामले मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में आठ, उत्तरकाशी में सात, चंपावत में छह, चमोली में पांच और बागेश्वर व पिथौरागढ़ में भी 2-2 लोग में कोरोना की पुष्टि हुई है। अल्मोड़ा में कोरोना का कोई नया मामला नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments