Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 316 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 316 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार एकबार फिर बढ़ गई है। पिछले चौबीस घंटों में 316 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 74 देहरादून से हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को सरकारी व निजी लैब से 9241 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें से 8918 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में 84 और लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं रुद्रप्रयाग में 53 व चमोली में 52 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा पौड़ी में 29, हरिद्वार व पिथौरागढ़ में 19-19, ऊधमसिंह नगर में 17, नैनीताल में 16, टिहरी में 14, अल्मोड़ा व उत्तरकाशी में आठ-आठ, बागेश्वर में सात और चंपावत में पांच लोग संक्रमित मिले हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments