Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए 9 कोरोना संक्रमित मामले, संख्या पहुंची 487

उत्तराखंड में आज सामने आए 9 कोरोना संक्रमित मामले, संख्या पहुंची 487

देहरादून। प्रदेश में बृहस्पतिवार को सब्जी मंडी के तीन और आढ़तियों सहित कुल छह कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। वहीं दिल्ली से आए चैखुटिया के तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जिसके बाद अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 487 हो गई है। इन सभी को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निरंजनपुर मंडी में तीन और आढ़तियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है।

मंडी परिषद अध्यक्ष राजेश शर्मा ने मंडी अधिकारी कर्मचारियों और आढ़तियों की आपातकालीन बैठक बुलाई है। मंडी के पहले से बंद हिस्से में दो पॉजिटिव मरीजों की दुकान है, जबकि एक मरीज की दुकान दूसरे हिस्से में होने के कारण सील की जा रही है।

आसपास की दुकानों को और पूरे मंडी परिसर को नए सिरे से सैनिटाइज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments