Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज से फिर करवट बदल सकता है मौसम

उत्तराखंड में आज से फिर करवट बदल सकता है मौसम

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के दौरान दून समेत अन्य इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान चटख धूप खिली और पारे में भी इजाफा हो गया। हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार से प्रदेश में फिर से बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई है। अगले तीन दिन ज्यादातर इलाकों में बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना है।

उत्तराखंड में दिसंबर शुरू होने के साथ ही मौसम के मिजाज में बदलाव आ गया था। एक से तीन दिसंबर तक प्रदेशभर में बादल छाये रहे और चोटियों पर बर्फबारी के साथ ही मैदानों में हल्की बारिश के दौर चले। इस बीच शनिवार को प्रदेशभर में मौसम साफ हो गया और चटख धूप खिली। दून में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा पर मौसम मेहरबान रहा। इस दौरान तापमान में भी तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा दर्ज किया गया।

रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

हालांकि, अब मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, चोटियों पर हिमपात के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments