Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आया छठवां कोरोना पॉजिटिव मामला, स्वास्थय विभाग में मचा हड़कंप

उत्तराखंड में आया छठवां कोरोना पॉजिटिव मामला, स्वास्थय विभाग में मचा हड़कंप

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस से ग्रसित एक और मरीज मिला है। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के छह पॉजिटिव मामले हो गए हैं। जिनमें से एक मरीज सही हो चुका है। जानकारी के मुताबिक उक्त युवक देहरादून का रहने वाला है और 18 मार्च को दुबई से लौटा था।

उत्तराखंड में अब तक कोरोना के पांच पॉजिटिव केस सामने आए थे। जिसमें से एक ट्रेनी आईएफएस सही हो गया है। उसे शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब चार लोग दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने पहले उक्त युवक को घर पर ही आइसोलेशन में रखा था, लेकिन बाद में उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं नए केस के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

युवक की उम्र 21 साल है जो कि बुखार के लक्षणों के बाद महंत इंद्रेश अस्पताल में गया था। जहां उसका सैंपल लिया गया है और 26 मार्च को मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजा गया। जांच रिपोर्ट आज शनिवार को प्राप्त हुई। जिसमें कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments