Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कड़ाके की ठंड, इन जिलों में होगी बर्फबारी; माइनस में...

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड, इन जिलों में होगी बर्फबारी; माइनस में पहुंचा तापमान

देहरादून। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच पारा लुढ़कने लगा है। ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में कहीं-कहीं मौसम करवट बदल सकता है।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं। निचले क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अगले कुछ दिनों में पारे में और गिरावट आने की आशंका है। सोमवार को दून में दिन में मौसम सामान्य रहा और शाम को हल्की हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी।

माइनस में पहुंचा तापमान
देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। चारधार समेत अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा है। जिससे मौसम के मिजाज में परिवर्तन के आसार हैं। आज शाम तक पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात और हल्की वर्षा की आशंका है। निचले इलाकों में आंशिक बादलों के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments