Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कल से बारिश और बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड, छाएगी...

उत्तराखंड में कल से बारिश और बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड, छाएगी धुंध

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में चार जनवरी से बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने चार जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी का अनुमान लगाया है। पांच और छह जनवरी को भी प्रदेश में बारिश, बर्फबारी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, मगर आसमान में बादलों की हलचल शुरू हो जाएगी। मैदानी जिलों में हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर में उथला कोहरा रहने की संभावना है। चार जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हो सकती है। पांच और छह जनवरी को भी 2500 मीटर से ऊंचे स्थानों में बारिश, बर्फबारी का अनुमान है। कुछ मैदानी जिलों में भी बारिश हो सकती है। सात और आठ जनवरी को भी मौसम यथावत रह सकता है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से चार जनवरी से मौसम में बदलाव आएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments