Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ उपवास रख दिया धरना, संकल्प...

उत्तराखंड में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ उपवास रख दिया धरना, संकल्प रैली की अनुमति नहीं मिलने से नाराज

देहरादून। कांग्रेस ने प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांधकर धरना दिया और उपवास भी रखा। कार्यकर्त्ता हल्द्वानी में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के उपलक्ष्य में रैली की अनुमति नहीं मिलने पर नाराज हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार को घेरा। कहा, सरकार ने जानबूझकर आज प्रस्तावित रैली को अनुमति नहीं दी।

प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने 12 बजे से एक बजे यानी एक घंटे का उपवास रखा। उपवास के बाद गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि सरकार ने जानबूझकर के 10 नवंबर को प्रस्तावित संकल्प रैली को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी और आज ही हल्द्वानी में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित कर दिया। यह लोकतंत्र में तानाशाही है।

उन्होंने कहा, जब कांग्रेस ने रैली में आने वाले वाहनों की संख्या से लेकर सभी जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध करवा दी थी तो फिर रैली करवाने की अनुमति किन कारणों से नहीं दी गई। गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा के इस तानाशाह रवैये के प्रदेश की जनता जवाब देगी। उन्होंने दावा किया कि यशपाल आर्य के कांग्रेस में वापस आने से बीजेपी डरी हुई है। पूरे कुमांऊ मंडल में आमजन में बीजेपी को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। कांग्रेस की रैली में भीड़ न जुटे इसलिए बीजेपी और सरकार ने कांग्रेस को रैली की अनुमति नहीं दी और खुद उसी समय व उसी दिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित कर दिया।

उन्होंने कहा कि सभी जिला व शहर मुख्यालयों में कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं ने उपवास और धरना दिया। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता मथुरा प्रसाद जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, नवीन जोशी, वीरेंद्र पोखरियाल, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन राजेश चमोली आदि मौजूद रहे।

डोईवाला में भी कांग्रेस ने रखा उपवास

डोईवाला में कांग्रेस कमेटी के परवादून जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय पर सांकेतिक उपवास रखकर सरकार के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज कराया। चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस के बढ़ते जनाधार को देखकर घबरा गई है और अब सत्ता का दुरुपयोग कर कांग्रेस के कार्यक्रमों को होने से रोकना चाहती है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजीव खत्री ने कहा की जनता भाजपा सरकार की नीतियो से तंग आ चुकी है। इसका जवाब 2022 के चुनाव में भाजपा को मिलेगा। सांकेतिक उपवास कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश महासचिव सोनी कुरेशी, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भारत भूषण भूषण, गोपाल शर्मा, नईम अहमद, अजय रावत, नागेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, सभासद बलविंदर सिंह, दीपक प्रजापति, रईस अहमद, दीपक कुमार, गौरव, संगीता तोमर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments