Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना के 5058 नए मामले, 67 की मौत

उत्तराखंड में कोरोना के 5058 नए मामले, 67 की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार तेज हो रहा है। बढ़ते मामलों ने चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। सोमवार को प्रदेशभर में 5058 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इनमें से 1601 लोग पूरी तरह से ठीक हुए हैं, जबकि 67 की मौत हुई है। राज्य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 156859 हो गया है। इनमें से 112265 पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। वर्तमान में 39031 मामले एक्टिव हैं, जबकि 2213 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 3350 मरीज राज्य से बाहर गए हैं।

684 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी कोरोना

कोरोनाा की दूसरी लहर में प्रदेश भर में 684 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनमें से कुछ वह हैं जो कि कुंभ ड्यूटी में गए थे और कुछ दबिश व जनरल ड्यूटी में कोरोना संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में 10 एसपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता व डीआईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरने ने बताया कि प्रदेश भर में 24 मार्च से अब तक 684 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। सभी संक्रमितों को दोनों टीके लग चुके थे, इसलिए कोई भी अधिक गंभीर नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments