Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना के 510 एक्टिव केस, अबतक 42 की मौत

उत्तराखंड में कोरोना के 510 एक्टिव केस, अबतक 42 की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस अब हारता दिख रहा है। प्रदेश में पहली बार मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 80.60 फीसद पहुंच गया है। यही नहीं, मरीजों के दोगुने होने की अवधि भी 57.56 दिन हो गई है। हर दिन जितने नए मरीज सामने आ रहे हैं उससे ज्यादा डिस्चार्ज हो रहे हैं। गुरुवार को भी 37 नए मामले आए, तो 88 स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए।

प्रदेश में अब तक कोरोना के 2984 मामले आए हैं, जिनमें 2405 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 510 एक्टिव केस हैं। कोरोना पॉजिटिव 27 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। जबकि, 42 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इनमें सहारनपुर निवासी 72 वर्षीय एक बुजुर्ग की गुरुवार को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हुई है। उन्हें 28 जून को अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुजुर्ग मधुमेह, फेफड़ों की समस्या और हृदय रोग से भी पीड़ित थे। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को 1242 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है, जिनमें 1205 की रिपोर्ट नेगेटिव और 37 केस पॉजिटिव हैं। नैनीताल में सर्वाधिक 17 मामले आए हैं।

इनमें 13 पूर्व संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए हैं। तीन लोग दिल्ली से लौटे हैं, जबकि एक की ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता नहीं लग पाई है। ऊधमसिंहनगर में भी 16 और मामलों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें दो लोग पूर्व में संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के संपर्क में आए हैं। छह अन्य नोएडा, पांच दिल्ली और एक-एक व्यक्ति बिजनौर, कुवैत व दक्षिण अफ्रीका से लौटा है। अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। यह सभी दिल्ली से लौटे लोग हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments