Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना जांच के लिए अब देने पड़ेंगे सिर्फ 500 रूपये

उत्तराखंड में कोरोना जांच के लिए अब देने पड़ेंगे सिर्फ 500 रूपये

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने कोरोना संक्रमण की जांच के लिए होने वाली आरटीपीसीआर टेस्ट की कीमत में भारी कमी की है। प्रदेश में अब निजी लैब में यह जांच केवल 500 रुपये में हो सकेगी। अभी तक निजी लैब में इसकी जांच की कीमत 900 रुपये थी। वहीं रैपिड एंटीजन टेस्ट की कीमत भी 427 रुपये कर दी गई है। पहले यह कीमत 719 रुपये थी।

शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इससे अधिक जांच शुल्क लेने की शिकायत मिलने पर संबंधित लैब के खिलाफ महामारी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब गिरावट आई है। इसे देखते हुए शासन ने आरटीपीसीआर जांच की दरों का आठ माह में तीसरी बार पुनर्निर्धारण किया है। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक अब सरकारी या निजी चिकित्सालय से निजी लैब में भेजे जाने वाले सैंपल की जांच 400 और निजी लैब द्वारा स्वयं सैंपल लेने पर जांच की दर 500 रुपये होगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments