Monday, March 9, 2026
Homeखास खबरउत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 104 पर ; आठ नए...

उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 104 पर ; आठ नए मामले आने से बड़ा ग्राफ

प्रदेश में आज कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं, जिनमें कोटद्वार निवासी एक 19 वर्षीय युवक भी शामिल है। एम्स प्रशासन के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलालघाटी कोटद्वार आइसोलेशन में रखे गए युवक निवासी नैनीडांडा(पौड़ी गढ़वाल) का 17 मई को सैंपल जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया था, जांच के बाद उसकी पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही दो मामले बागेश्वर, दो नैनीताल और दो ऊधमसिंहनगर में सामने आए हैं। अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 104 पहुंच गई है।

देहरादून : प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं, जिनमें कोटद्वार निवासी एक 19 वर्षीय युवक भी शामिल है। एम्स प्रशासन के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलालघाटी कोटद्वार आइसोलेशन में रखे गए युवक निवासी नैनीडांडा(पौड़ी गढ़वाल) का 17 मई को सैंपल जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया था, जांच के बाद उसकी पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही दो मामले बागेश्वर, दो नैनीताल और दो ऊधमसिंहनगर में सामने आए हैं। अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 104 पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से 52 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण गहराता जा रहा रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं जब कोरोना का नया मामला सामने नहीं आ रहा है। स्थिति यह कि पिछले दस दिन में यहां 40 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मंगलवार को 415 रिपोर्ट नेगेटिव मिली हैं, जबकि सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बागेश्वर जिले में पहली बार कोरोना के मामले पाए गए हैं।

सोमवार को सामने आए थे पांच मामले

गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को भी प्रदेश में कोरोना के पांच और मामले आए। जनपद देहरादून में मुंबई से देहरादून लौटी वसंत विहार क्षेत्र अंतर्गत ऋषि विहार कॉलोनी निवासी एक पुजारी की 60 वर्षीय पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिली है, जबकि जनपद नैनीताल में दिल्ली से लौटी लामाचौड़ क्षेत्र की एक महिला और उत्तरकाशी में गुरुग्राम से लौटे भटवाड़ी निवासी 23 वर्षीय युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा रविवार को मुंबई से लौटे उत्तरकाशी का एक 35 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। एम्स ऋषिकेश में जांच के बाद वह उत्तरकाशी अपने घर पहुंच गया। देर रात चमोली जनपद में दिल्ली से लौटा एक युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने बताया कि दून निवासी महिला 14 मई से होम क्वारंटाइन थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला और उनके पति को दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि महिला की मां, बेटे, भतीजा और भतीजी और किरायेदार डेयरी संचालक, उसकी पत्नी और दो बच्चों को ग्राफिक एरा में क्वारंटाइन किया गया है। वहीं लामाचौड़ निवासी महिला 16 मई को पति के साथ दिल्ली से लौटी थी। गले में खरांस और अन्य लक्षण मिलने पर उसे एसटीएच में भर्ती करा दिया गया था। अब उसकी तीमारदारी में लगे पति को भी भर्ती कर लिया गया है।

उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव आया युवक 15 मई से क्ववारंटाइन में था। उत्तरकाशी का एक अन्य केस भी एम्स ऋषिकेश में डायग्नोस हुआ है। वह अब घर पहुंच चुका है। जिस बस में वह उत्तरकाशी गया उसके चालक समेत 26 लोगों को भी क्वारंटाइन किया जा रहा है। चमोली जनपद में संक्रमित पाया गया युवक 15 मई को परिवार के साथ दिल्ली से लौटा था। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उसका सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। साथ ही परिवार के चार अन्य सदस्यों को आइसोलेट किया है। सभी की निगरानी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments