Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2344, 1500 हुए स्वस्थ

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2344, 1500 हुए स्वस्थ

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के मामले बेशक बढ़ रहे हैं, पर अच्छी बात यह है कि रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को प्रदेश में कोरोना के 23 नए मामले आए। जबकि इससे डेढ़ गुणा यानि 36 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हो गए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के 2344 मामले आए हैं। जिनमें 1500 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में 802 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमित 27 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 947 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है। जिनमें 904 की रिपोर्ट नेगिटव, जबकि 43 केस पॉजिटिव हैं। इनमें सर्वाधिक 12 मामले हरिद्वार से हैं। इनमें दो लोग दिल्ली, दो मुजफ्फरनगर, दो हरियाणा, दो फरीदाबाद व एक शख्स नोएडा से लौटा है। अन्य दो की ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता नहीं लग पाई है। चमोली में कोरोना पॉजिटिव नौ मामलों में सात दिल्ली व एक पश्चिम बंगाल से लौटा शख्स है। जबकि एक व्यक्ति ऋषिकेश से चमोली पहुंचा था। देहरादून में एक सचिवालय कर्मी की मां, निजी अस्पताल में भर्ती दो प्रसूता समेत छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टिहरी में कोरोना के छह नए मामले हैं। जिनमें चार महाराष्ट्र व एक गुरुग्राम से लौटा शख्स है। एक अन्य व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता नहीं लग पाई है।

पौड़ी जनपद में कोरोना के चार नए मामले हैं। जिनमें दो लोग व एक गाजियाबाद से लौटा एक शख्स है। वहीं, एक की ट्रेवल हिस्ट्री अभी पता नहीं चली है। रुद्रप्रयाग में भी चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक कर्नाटक से लौटा है। जबकि दो पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आए लोग हैं। अल्मोड़ा में दिल्ली-एनसीआर से लौटा एक शख्स संक्रमित मिला है। उत्तरकाशी में मुंबई से लौटे एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इधर, रविवार को दून से 43, बागेश्वर से तीन, उत्तरकाशी से दो और पौड़ी व टिहरी से एक-एक मरीज डिस्चार्ज भी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments