Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2500 पार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2500 पार

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या थमने का नाम ही नहीं ले रही। मंगलवार को प्रदेश में 103 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2500 के पार पहुंच गई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, ऊधमसिंह नगर में 26 करोना संक्रमित मिले हैं। वहीं पौड़ी में 20, देहरादून में 14, टिहरी में 12, अल्मोड़ा में 11 नैनीताल में छह, हरिद्वार में नौ, बागेश्वर में चार और चंपावत में एक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। 

इसे मिलाकर अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2505 पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश में अब तक 1541 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि अभी भी 920 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 29 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments