Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2725

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2725

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में 34 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2725 पहुंच गई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, चमोली में दो, चंपावत में एक, देहरादून में तीन, नैनीताल में 14 और ऊधमिसंह नगर में 13 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

वहीं, प्रदेश में अब तक 1822 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी 848 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 37 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments