Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2791

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2791

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 66 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2791 पहुंच गई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, अल्मोड़ा में 11, बागेश्वर में सात, चमोली में दो, चंपावत में एक, देहरादून में आठ, नैनीताल में 29, पौड़ी में एक, रुद्रप्रयाग में तीन, टिहरी में दो और ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक-एक संक्रमित मामला सामने आया है। 

वहीं, प्रदेश में अब तक 1909 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी 827 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 37 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments