Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2800 पार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2800 पार

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 32 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2800 पार पहुंच गई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, नैनीताल में 14, चमोली में दो, चंपावत में एक, देहरादून में 10 (एक प्राईवेट लैब का सैंपल शामिल), रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में चार केस सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर अब मरीजों की संख्या 2823 हो गई है।

बता दें कि अब तक प्रदेश में 2018 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी 749 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 38 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments