Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में घटने लगा तापमान, सुबह-शाम महसूस की जा रही हल्की ठंड

उत्तराखंड में घटने लगा तापमान, सुबह-शाम महसूस की जा रही हल्की ठंड

देहरादून। उत्तराखंड में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पहाड़ हो मैदान सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। वहीं, दिन के समय चटख धूप से गर्मी का अहसास भी हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्‍तराखंड के प्रमुख शहरों का तापमान घटने लगा है। साथ ही मैदानी इलाकों में कोहरा भी पड़ेगा।

उत्‍तराखंड में अक्टूबर का महीना समाप्त होने की ओर बढ़ रहा है। वहीं, दिन के समय तापमान लोगों को गर्मी का एहसास करा रहा है। सूबे के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। आने वाले दिनों में अब जल्द ही गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सूबे में मौसम का मिजाज भी बदलना शुरू हो गया है। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसी के साथ मैदानी इलाकों में कोहरे के असर भी बढ़ गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments