Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में जरूरी वस्तुओं के साथ आज से किताबों की दुकानें भी...

उत्तराखंड में जरूरी वस्तुओं के साथ आज से किताबों की दुकानें भी खुली

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के आधे मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर भी भेज दिया गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 46 मामले मिल चुके हैं, जिनमें से 23 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

– अब राज्य में जरूरी वस्तुओं की दुकानों के साथ ही किताबों की दुकानें भी खुल रही हैं। आज गुरुवार को किताबों की दुकानें खुलीं। दुकानों में सुबह से खरीदारी करने लोगों की भीड़ है। इसके लिए बुधवार को शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से आदेश जारी किया गया था। वहीं अभिभावकों को पुस्तक विक्रेताओं के नाम, पते और टेलीफाने नंबर देने की बात कही गई। देहरादून और डोईवाला में किताबों की होम डिलीवरी की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है। 

– बुधवार को श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के खातों में 1000 रुपए डालने के आदेश के बाद आज गुरुवार को देहरादून के घंटाघर स्थित पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने के लिए लंबी लाइन लगी रही।

– राजधानी देहरादून में नेशविला रोड पर खुले एक सैलून को पुलिस ने बंद कराया। जब दुकानदार से इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि वह दुकान खाली कर रहे हैं।

– प्रदेश के प्राइवेट स्कूल शिक्षकों व स्कूल के अन्य स्टाफ को नियमित रूप से वेतन देंगे। पूरे सत्र में फीस में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं होगी। फीस जमा करवाने के लिए अभिभावकों पर दबाव भी नहीं बनाया जाएगा और फीस जमा न होने पर किसी बच्चे का नाम नहीं काटा जाएगा। यह आदेश भी शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने जारी किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments