Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में टिड्डियों के हमले से फसलों के बचाव का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में टिड्डियों के हमले से फसलों के बचाव का अलर्ट जारी

देहरादून। टिड्डियों के हमले से फसलों के बचाव को लेकर उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पड़ोसी राज्यों में टिड्डी दल पहुंचने के चलते सरकार ने भी सभी जिलों को निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने टिड्डी दल के हमले से फसलों के बचाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टिड्डियों की रोकथाम के लिए सभी जिलों में पर्याप्त मात्रा में क्लोरोपाइरीफोस, लैंबड़ा, साईहैलोथरीन दवा उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने बताया कि राजस्थान से चला टिड्डियों का दल दिल्ली और यूपी पहुंचा है। जिससे इन राज्यों में भी अलर्ट जारी किया गया है। टिड्डी हरी फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर देता है। खास तौर पर मक्का, मूंग, उड़द, गन्ना, सब्जी, आम व अन्य फसलों को नुकसान पहुंचता है। अधिकारियों ने बताया कि कई सालों बाद टिड्डी दल आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments