Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तरकाशीउत्तराखंड में देश के अंतिम गांव नीति माणा से नेपाल सीमा तक...

उत्तराखंड में देश के अंतिम गांव नीति माणा से नेपाल सीमा तक प्रार्थना सभाएं

कोरोना में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि देने और संक्रमितों की स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए उत्तराखंड में चीन सीमा से सटे देश के अंतिम गांव नीति माणा से नेपाल सीमा से लगते पिथौरागढ़ जिले के सुदूरवर्ती गांवों तक के बाशिंदों ने भागीदारी की।बदरीनाथ और केदारनाथ समेत चारों धामों में विशेष पूजा अर्चना की गई तो हरिद्वार में गंगाजी का दुग्धाभिषेक किया। शहर, गांव कस्बे, बाजार, सरकारी दफ्तरों से लेकर गली-मोहल्लों तक प्रार्थना सभाएं, हवन, कीर्तन, श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गई। धर्मगुरुओं ने वैश्विक महामारी से जल्द निजात पाने की कामना की। पुलिस, प्रशासन, अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही राजनीतिक दलों ने की इस आयोजन में भागदारी की।सिविल अस्पताल रुड़की में सोमवार को सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। जिसमें कोरोना से जिन लोगों की जान गई है। उनकी आत्मा की शांति एवं जो लोग कोरोना से पीड़ित हैं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments