Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में दोबारा बनाएं सरकार,कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव-2022 के लिए चिंतन शिविर...

उत्तराखंड में दोबारा बनाएं सरकार,कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव-2022 के लिए चिंतन शिविर में यह बनाया प्लान

ऋषिकेश में कांग्रेस प्रदेश कोर कमेटी का तीन दिवसीय मंथन शिविर शुरू हो गया है। प्रदेश प्रभारी और कोर कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने समिति सदस्यों को केंद्रीय संगठन की ओर से जारी दिशा-निर्देश की जानकारी दी। शिविर में कांग्रेस प्रदेश कोर कमेटी के लगभग सभी सदस्य मौजूद रहे। कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जीत के लिए मंथन कर रही है। मंथन शिविर में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए यह मंथन किया जा रहा है। इसमें सभी लोग अपने अपने विचार रखेंगे। चुनाव के लिये छह माह का समय की शेष है। कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर भाजपा की कुनीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करना होगा।

इसलिये यह कांग्रेस की रोड मैप तैयार करने की कवायद है। प्लान पर कांग्रेस कोर कमेटी विचार विमर्श करेगी। शिविर में कोर कमेटी के गैर सदस्यों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। देहरादून रोड स्थित होटल अमेरिस में चल रहे विचार मंथन शिविर के पहले दिन प्रमुख रूप से प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, राजेश धर्मानी, दीपिका पांडे, किशोर उपाध्याय, प्रदीप टम्टा,भुवन कापडी,तिलकराज बेहड, रंजीत रावत, काजी निजामुद्दीन, प्रो. जीतराम, करण माहरा, प्रकाश जोशी, नवप्रभात, राजेंद्र भंडारी, मनीष खंडूरी, आदेश चौहान, ममता राकेश,मयूख महर, और आर्येन्दर शर्मा पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments