Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में दो जून तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी,20 से मानसून...

उत्तराखंड में दो जून तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी,20 से मानसून की दस्तक।

मौसम विभाग में प्रदेश में दो जून तक बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सभी पर्वतीय जिलों में अगले कुछ दिन बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में भी इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। देहरादून समेत, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ, चम्पावत में कहीं कहीं तेज बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में चालीस किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि  देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, बारिश व चालीस किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

दून में आज भी होगी बारिश
दून में सोमवार को बारिश की संभावना है। देर रात और सुबह दून में मौसम ने करवट ले ली है बारिश से रविवार को तापमान में कुछ कमी आई। दिन का कुल तापमान 32.2 रहा। जो सामान्य से 3 डिग्री कम था।

बीस के बाद आएगा मानूसन
मौसम केन्द्र ने केरल में 31 मई से दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय होने का अनुमान लगाया है। उत्तराखंड में बीस जून के बाद मानसून आने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments