Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में पड़ रही कड़ाके की सर्दी, नीती घाटी में जमी नदी...

उत्तराखंड में पड़ रही कड़ाके की सर्दी, नीती घाटी में जमी नदी और नाले, सड़क पर जम गया पाला

कड़ाके की ठंड के कारण चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र नीती घाटी में बहने वाली नदियां और गदेरे बर्फ में तब्दील हो चुके हैं। सड़क और पैदल रास्तों पर भी पाले की मोटी चादर बिछने से सड़कें बंद हो गई हैं।

कुछ दिन पहले क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई थी, जिसके बाद से यहां तापमान लगातार गिरता जा रहा है। इन दिनों यहां पर तापमान शून्य से माइनस 15 डिग्री तक पहुंच रहा है। इसके चलते यहां पर बहने वाली धौली नदी जम गई है।

नीती घाटी में जितने भी गदेरे और नाले बहते थे सब बर्फ में तब्दील हो चुके हैं। नीती मार्ग पर गमशाली से आगे पाले की मोटी चादर जमी हुई है, जिससे मार्ग बंद है। हालांकि इन दिनों यहां पर सिर्फ सेना और आईटीबीपी के जवानों की तैनाती रहती है।

स्थानीय लोग पहले ही निचले इलाकों में आ जाते हैं। वहीं सुरांईथोटा में भी जबरदस्त ठंड पड़ रही है। घाटी में शीतलहर के प्रकोप से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है।लोग ठंड से बचने के लिए शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं। राजधानी दून और आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। शुक्रवार को दिनभर मौसम बदला रहा। धूप भी हल्की रही। जिस वहज से लोगों ने काफी ठंड का अहसास किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments