Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, अगले तीन दिन बारिश और बर्फबारी के...

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, अगले तीन दिन बारिश और बर्फबारी के आसार

देहरादून। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में पहुंचने से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कई इलाकों में बादल मंडराने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है। जबकि पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ही 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इससे प्रदेशभर में तापमान में गिरावट आने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ने की आसार हैं।

पिछले कई दिनों से शुष्क मौसम के बीच प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। हालांकि, सुबह और शाम को ठिठुरन बढ़ गई है। पहाड़ों में पाला आमजन की दुश्वारियां बढ़ा रहा है। वहीं हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर व नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाने लगा है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक राजस्थान और हरियाणा की ओर से चक्रवाती हवा के साथ ही अरब सागर से ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में पहुंच गया है। इससे अगले तीन दिन उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। जिससे तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments