Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 22 फरवरी से तीन दिन बारिश-बर्फबारी का...

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 22 फरवरी से तीन दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 22,23, 24 फरवरी को बारिश व बर्फबारी का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 22 को राज्य के गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों, कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है।  23 को भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी का अनुमान है। 

मुनस्यारी में हुआ हिमपात मानसरोवर यात्रा पथ बर्फ से ढका
मुनस्यारी में मौसम का 11वां हिमपात हुआ है। जिससे यहां आसपास के इलाकों में भी पारा लुढ़क गया है। मानसरोवर यात्रा पथ पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है। दारमा,व्यास के गांवों में भी हिमपात से लोगों को हिमपात के बाद ठंड सता रही है। सीमांत जनपद में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। जिला मुख्यालय के साथ अधिकांश क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे। मुनस्यारी के आस पास के क्षेत्रों में रविवार को मौसम का 11वां हिमपात हुआ। खलिया में तीन ,कालामुनि में दो व नागनीधूरा में 4इंच से अधिक बर्फबारी हुई है।

मुनस्यारी में भी हिमपात के बाद ठंड बड़ गई है। रात को यहां पारा माइनस तीन डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 6डिग्री रहा। मानसरोवर यात्रा पथ में गुंजी से आगे कई जगह भारी हिमपात हुआ है। दारमा, व्यास घाटी के गांवों में रह रहे लोगों को भी बर्फबारी के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments