Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस, बागेश्वर में नाबालिग से...

उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस, बागेश्वर में नाबालिग से हुए दुष्कर्म में सरकार पर साधा निशाना

ऋषिकेश। राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।

शनिवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। 

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, एआइसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला व मदन शर्मा ने कहा कि जनपद बागेश्वर में हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व नगर अध्यक्ष बजरंग दल पर 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है।

महिला कानून व्यवस्था फेल
बालिका के पिता ने बागेश्वर कोतवाली में अपनी पुत्री के साथ हुए दुष्कर्म की रिर्पोट दर्ज की गई है। कहा कि भाजपा सरकार में राज्य के अन्दर लगातार महिलाओं के साथ दुष्कर्म और अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। राज्य में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। जहां एक ओर यहां बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है, लेकिन फिर भी भाजपा सरकार की महिला कानून व्यवस्था में फेल साबित हुई हैं।

पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा व ब्लाक अध्यक्ष विजयपाल रावत ने कहा कि इस भजापा सरकार में लगातर महिलाओं के साथ दुष्कर्म हों रहें है ये सरकार महिलाओं के प्रति विफल साबित हुई है। चाहे वनंतरा प्रकरण हो या अब बागेश्वर में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म, कहीं न कहीं इन सब के पीछे भाजपा सरकार के लोगों का हाथ हैं।

पूर्व प्रदेश सचिव विमला रावत और मधु जोशी ने कहा कि इस भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ आए दिन उत्पीड़न हो रहा है। उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं साथ ही भाजपा सरकार ऐसे घिनौने कार्य करने वालों को संरक्षण दे रही है l

यह भी रहे मौजूद
इस मौके पर विजयपाल रावत, नीलम तिवारी, ललित मोहन मिश्र, शैलेन्द्र बिष्ट, ऋषि सिंघल, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, राजेंद्र कोठारी, सुभाष जखमोला, त्रिलोकी नाथ तिवारी, कमल बनर्जी, हरिसिंह, बीएस पायल, विजय लक्ष्मी शर्मा, रुकम पोखरियाल, राजेश शर्मा, सूरज विश्नोई, मुकेश जाटव, विक्रम भंडारी, मधु जोशी, उमा ओबेरॉय, मधु मिश्रा, अशोक शर्मा, सावित्री देवी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments