Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बढ़ी ठिठुरन, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ाएगा परेशानी

उत्तराखंड में बढ़ी ठिठुरन, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ाएगा परेशानी

देहरादून।  उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। इस कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। अगले कुछ दिन तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा दुश्वारी बढ़ा सकता है।

नवंबर की शुरुआत से ही उत्तराखंड में मौसम शुष्क है। चोटियों पर हल्के हिमपात के एक से दो दौर हुए हैं, लेकिन ज्यादातर शहरों में चटख धूप खिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, ठंड में इजाफा हो रहा है। तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। अगले कुछ दिन में तापमान में थोड़ी और गिरावट आने की संभावना है। रविवार से मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर बढ़ सकता है। देहरादून के कुछ हिस्सों और हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान दृश्यता घटने की भी संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments