Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बढ़ सकती है ठिठुरन, पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में बढ़ सकती है ठिठुरन, पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, लेकिन कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने लगे हैं। फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य बना हुआ है। दिन में धूप से राहत है, लेकिन पहाड़ों में पाला और मैदानों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। जिससे सुबह-शाम कंपकंपी बरकरार है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन मैदानों में मौसम शुष्क रह सकता है, जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक से लेकर मुख्यत: बादल छाये रह सकते हैं। इस कारण हल्की वर्षा-बर्फबारी होने की संभावना है।

प्रदेश में जनवरी का पहला पखवाड़ा शुष्क रहने के बाद बीते कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद बढ़ी है। ज्यादातर क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी बढ़ गई है। हालांकि, सुबह-शाम पाला और कोहरा जरूर परेशानी बढ़ा रहा है। जिससे सफर खतरनाक बना हुआ है।

बुधवार को ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से ही धूप खिली रही। कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छाये रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।

खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों का डेरा रहने की उम्मीद है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments