Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कहीं खिली धूप तो कहीं उमड़े...

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कहीं खिली धूप तो कहीं उमड़े बादल; उमस से जनता परेशान

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां एक ओर प्रदेश में अब तक हुई भारी बारिश से नदी-नाले उफान हैं, तो वहीं अब यहां बुधवार को मौसम साफ रहा। उत्तराखंड के मौसम में बदलाव होता दिख रहा है। बुधवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश का असर कम दिख रहा है। दरअसल पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में आम जनजीवन बेहाल था।

अब बुधवार को मौसम बदला है और कई इलाकों में धूप देखने को मिल रही है। पौड़ी शहर तथा इससे सटे क्षेत्रों में हल्के बादलों के बीच अभी धूप खिली है। मौसम बदलने से आम जनता को थोड़ी राहत मिली है। वहीं उत्तरकाशी में भी बुधवार को मौसम साफ है।

उमस से जनता को होगी परेशानी
बुधवार की सुबह तो मौसम साफ है। कहीं धूप खिली है तो, कहीं हल्के बादल भी हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज राजधानी देहरादून में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, बादलों के बीच से धूप निकलने की भी संभावना जताई गई है। इससे उमस बढ़ने की संभावना है। इस धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच आम जनता को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments