Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए उद्यान सहायक के 500...

उत्तराखंड में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए उद्यान सहायक के 500 पदों पर भर्ती होगी।

उत्तराखंड में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए उद्यान सहायक (माली) के 500 पदों पर भर्ती होगी। पहली बार विभाग में उद्यान सहायकों की इतनी तादाद में नियुक्ति की जाएगी। चयन प्रक्रिया के लिए उद्यान विभाग रूपरेखा तैयार कर रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से बागवानी विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विभाग के अधीन प्रदेश भर में 94 राजकीय उद्यान हैं। जहां पर बागवानी संबंधी फसलों की नई प्रजातियों को परीक्षण और प्रदर्शन किया जाता है। वर्तमान में उद्यानों की हालत भी सही नहीं है। इनके रखरखाव और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सरकार 500 पदों पर उद्यान सहायक की नियुक्ति करने की जा रही है। इससे बागवानी क्षेत्र में अनुभवी और प्रशिक्षित लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा।पहली बार उद्यान विभाग में उद्यान सहायकों की बड़ी संख्या में नियुक्ति होने जा रही है। सरकार का मानना है कि उद्यान सहायकों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचेगा। साथ ही विभाग के अधीन संचालित उद्यानों में नई प्रजातियां विकसित होने से किसानों को भी जानकारी मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments