Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत

देहरादून। उत्तराखंड में नए साल का स्वागत बारिश और बर्फबारी के साथ होगा। मौसम विभाग ने साल के अंतिम हफ्ते में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। उससे पहले भी बारिश और बर्फबारी के एक से दो दौर हो सकते हैं।

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में नए साल के मौके पर लोग बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। इस साल भी प्रदेश में दिसंबर के अंतिम हफ्ते में बारिश होने का अनुमान है। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ भी गिर सकती है।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर के आसपास प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। एक दो दिन मौसम सामान्य रहने के बाद फिर बारिश और बर्फबारी होगी। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर से एक जनवरी तक ठंड में इजाफा होगा। इस दौरान बारिश व बर्फबारी के साथ कोहरा और पहाड़ी क्षेत्रों में पाला भी बढ़ेगा।

नए साल के जश्न पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। इससे दून में नए साल का जश्न मनाने की योजना बना रहे पर्यटक मायूस हैं। नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में लोग दून के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचते हैं। 

मसूरी, ऋषिकेश, चकराता में सबसे ज्यादा संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने पहुंचते हैं। हालांकि, पर्यटकों का एक वर्ग ऐसा भी है, जो प्रशासन के फैसले को सही ठहरा रहा है। उनका कहना है कि बीमारी लगातार घातक हो रही है, इसलिए इस वक्त किसी भी तरह की लापरवाही की छूट नहीं होनी चाहिए।  

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments