Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 424 नए...

उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 424 नए मामले

देहरादून। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने के साथ ही मरीजों की मृत्यु दर का ग्राफ बढ़ा है। 37 दिनों के बाद एक दिन में 13 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं, बीते 24 घंटे में 424 नए संक्रमित मिले हैं। देहरादून समेत पिथौरागढ़ और पौड़ी जिले में संक्रमित मामले बढ़े हैं। कुल संक्रमितों का संख्या 73951 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 13133 सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 424 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। प्रदेश भर में पिछले 24 घंटे में 13 कोरोना मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। इन्हें मिलाकर अब तक राज्य में 1214 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

देहरादून जिले में सबसे अधिक 163 कोरोना मरीज मिले हैं। पिथौरागढ़ में 59, पौड़ी में 45, हरिद्वार में 30, टिहरी में 21, अल्मोड़ा में 21, चमोली में 20, चंपावत में 19, ऊधमसिंह नगर में 12, नैनीताल में 11, उत्तरकाशी में आठ, बागेश्वर में आठ, रुद्रप्रयाग जिले में सात संक्रमित मामले मिले हैं।   

13 कोरोना मरीजों की मौत
प्रदेश में 13 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें श्री महंत इन्दिरेश हास्पिटल में चार, एचएनबी बेस हास्पिटल श्रीनगर में तीन, कैैलाश हास्पिटल में एक, हिमालयन हास्पिटल में एक, जिला अस्पताल टिहरी में दो, सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज में एक, दून मेडिकल कालेज में एक मरीज ने दम तोड़ा है।

वहीं, 342 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 67197 मरीजों को कोरोना को मात दी है। वर्तमान में सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण कर दर 5.62 प्रतिशत और रिकवरी दर 90.87 प्रतिशत है। 

आज मिले संक्रमित मामले

देहरादून – 163
पिथौरागढ़ – 59
पौड़ी – 45
हरिद्वार – 30
टिहरी – 21
अल्मोड़ा – 21
चमोली – 20
चंपावत – 19
ऊधमसिंह नगर – 12
नैनीताल – 11
उत्तरकाशी – 08
बागेश्वर – 08
रुद्रप्रयाग – 07

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments