Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में ब्लैक फंगस का कहर , अब तक उत्तराखंड में 6...

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस का कहर , अब तक उत्तराखंड में 6 मरीजों की मौत

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस ने दो और मरीजों की जान ले ली। शुक्रवार को मेरठ निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग और देहरादून निवासी 65 वर्षीय मरीज ने एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, संस्थान में ब्लैक फंगस के 15 नए मरीज मिले हैं। एम्स में अब तक 61 संक्रमित मिल चुके हैं।एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया वार्ड में वर्तमान में ब्लैक फंगस के 56 मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार को ब्लैक फंगस केयर वार्ड में उपचार के दौरान दो संक्रमितों की मौत हुई है। एम्स में अब तक पांच संक्रमितों को मौत हो चुकी है। वहीं, ब्लैक फंगस से संदिग्ध एक सितारगंज के मरीज की भी मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments