Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में भी कांपी धरती, खतरे में पड़ी जोशीमठ की जमीन तक...

उत्तराखंड में भी कांपी धरती, खतरे में पड़ी जोशीमठ की जमीन तक महसूस हुए झटके

उत्तराखंड में जोशीमठ आपदा के बीच मंगलवार को भूकंप से धरती डोल गई। गढ़वाल और कुमाऊं में दोपहर करीब 2:29 मिनट पर कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। वहीं, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई है।  हालांकि कहीं से नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

जानकारी के अनुसार, चमोली, श्रीनगर गढ़वाल, चंपावत, पंतनगर, भीमताल, बागेश्वर, हल्द्वानी , रुद्रपुर, पहाड़पानी और नैनीताल में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप महसूस होते ही लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments