Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में भी गांवों का दौरा करेंगे भाजपा सांसद, विधायक

उत्तराखंड में भी गांवों का दौरा करेंगे भाजपा सांसद, विधायक

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सात साल पूरे होने पर 30 मई को भाजपा सांसद, विधायक, सभी मोर्चे व अन्य पदाधिकारी देशभर में एक लाख गांवों का भ्रमण कर सेवा कार्य करेंगे। इस दौरान 50 हजार यूनिट रक्त भी एकत्र किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों के साथ वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। इस कड़ी में प्रदेश भाजपा ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सभी जगह गांव चिह्नित कर लिए जाएं, ताकि 30 मई को सहूलियत रहे। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में पार्टी ने तैयारियों में जुट गई है।

कोरोना काल में सेवा ही सच्ची राजनीति

भाजपा की जिला व मंडल इकाइयों के अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठकों की कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सोमवार को पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून महानगर, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा जिलों की अलग अलग बैठकें लीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए हमें एकजुट होकर लडऩा है और सेवा कार्यों से विरोधियों को जवाब भी देना है। कोरोना काल में सेवा ही सच्ची राजनीति का संदेश देते हुए उन्होंने पार्टीजनों को अधिक सक्रियता से सेवा कार्यों में जुटने को कहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments