Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में मानसून की विदाई के साथ सर्द हो रहा मौसम का...

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के साथ सर्द हो रहा मौसम का मिजाज

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज अब सर्द होने लगा है। न केवल दिन में तापमान कम हो गया है बल्कि रात में भी लगातार तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह में दिन और रात के तापमान में कई डिग्री की गिरावट आ जाएगी।

राजधानी में रातें ठंडी होनी शुरू हो गई हैं। पिछले चार दिन के न्यूनतम तापमान पर नजर डालें तो स्थिति साफ है। रात के तापमान में चार दिन के भीतर दो डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान अभी 33 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

हालांकि दिन में धूप अभी तेज जरूर है, लेकिन सुबह और दोपहर बाद की धूप में अब वो गर्मी बाकी नहीं रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह में तापमान में और गिरावट आ सकती है। फिलहाल प्रदेश में कहीं भी बारिश के अनुमान नहीं बन रहे हैं। 

नौ से कोहरा भी छाएगा
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले आठ अक्तूबर तक दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद नौ और 10 अक्तूबर को मैदानी हिस्सों में कोहरा आ सकता है। आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं।

पिछले चार दिनों के तापमान पर एक नजर 
एक अक्तूबर: अधिकतम-33.2     न्यूनतम-20.1
दो अक्तूबर: अधिकतम-33.3        न्यूनतम-20.4
तीन अक्तूबर: अधिकतम-33.5      न्यूनतम-20.1
चार अक्तूबर: अधिकतम-33.2      न्यूनतम-18.8

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments