Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में मौसम खराब, तेज हवाओं के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में...

उत्तराखंड में मौसम खराब, तेज हवाओं के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को मौसम खराब हो गया। एक ओर देहरादून में जहां तेज हवाएं चलने लगीं तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई।

चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में भी मौसम खराब

शनिवार को राज्य में अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं। चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में भी मौसम खराब हो गया है। चमोली में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई है। जबकि निचले क्षेत्रों में तेज हवा चल रही है। रुद्रप्रयाग में धूप छांव का खेल जारी है।

नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। बागेश्वर में दस मिनट तक तेज बारिश हुई। बडकोट के साथ आसपास के क्षेत्रों में हवा के साथ बारिश हुई। राजधानी के कुछ इलाकों में आंधी  के साथ बारिश हुई थी। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments