Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, सर्द हवाओं ने कंपाया; जानिए अगले...

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, सर्द हवाओं ने कंपाया; जानिए अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली। दिन में धूप खिलने के बाद शाम होते-होते बादलों ने डेरा डाल दिया। इस दौरान सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। देर रात तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार बने हुए थे। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सोमवार को पहाड़ों में हल्की बर्फबारी और मैदानों में बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।

प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ है। रविवार को भी सुबह मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। हालांकि, उसके बाद धूप खिली और मौसम सामान्य हो गया, लेकिन दोपहर बाद ज्यादातर इलाकों में बादल मंडराने लगे। मैदानों में घने बादलों के डेरा डालने के साथ ही सर्द हवाएं चलने लगीं। इससे सभी इलाकों में पारे में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर हिमालय की ओर से बढ़ रहा है, जिससे उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अगले दो दिन प्रदेश में कई इलाकों में खासकर पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही इस दौरान तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद बुधवार से ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments