Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों में बढ़ी कंपकंपी

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों में बढ़ी कंपकंपी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला रहा और पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक बादलों के बीच धूप की आंख-मिचौनी चलती रही। इससे पहाड़ों में ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई गई है।

आज प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने की भी संभावना है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।

रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से ही बादल मंडराते रहे। चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में बादलों की आंख-मिचौनी के बीच कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी दर्ज की गईं। जिससे आसपास के क्षेत्रों में कंपकंपी बढ़ गई।

हालांकि, बादलों के डेरे के कारण मैदानी क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि हुई। दून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में कमजोर पड़ गया है। अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की आशंका है। इस दौरान तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments